Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जनजातीय संस्कृति को संजोने वाले झारखंड से उनका और भाजपा का दिल का रिश्ता : प्रधानमंत्री
hazaribag,   Jharkhand, Prime Minister

हजारीबाग । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती पर बुधवार काे झारखंड के हजारीबाग से 40 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण किया। साथ ही प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के तहत 1108.2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 25 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का शिलान्यास भी किया।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने हजारीबाग के बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का शुभारंभ किया, जिसकी लागत 79.156 करोड़ रुपये है। उन्होंने 1173.55 करोड़ रुपये की लागत से बनी 1387 किलोमीटर लंबी सड़क को भी राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही जनमन के तहत घरों के विद्युतीकरण भी राष्ट्र को समर्पित किया। इसके तहत 170.74 करोड़ रुपये की लागत से 75,884 लाभार्थियों के घर बिजली पहुंची। प्रधानमंत्री जनमन के तहत 5,557 लाभार्थी गांवों में पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। उन्होंने इसको भी राष्ट्र को समर्पित किया।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जयंती पर 500 आंगनबाड़ी केंद्रों को क्रियाशील किया। हजारीबाग के विनोवा भावे विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 14.4 करोड़ की लागत से बनने वाले 120 आंगनबाड़ी केंद्रों का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इसके अलावा 150 करोड़ रुपये की लागत से 250 मल्टीपर्पज केंद्रों का शिलान्यास भी किया।

 

मोदी ने 27.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 10 छात्रावासों का शिलान्यास किया। साथ ही 93.17 करोड़ रुपये की लागत से 275 मोबाईल मेडिकल यूनिट सेवा राष्ट्र को समर्पित की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 49.7 करोड़ रुपये की लागत से 250 वन धन विकास केंद्रों के लिए टूल किट राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 4 करोड़ की लागत से 800 लाभार्थियों के घरों को सौर ऊर्जा से रोशन किया गया।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने हजारीबाग के मटवारी मैदान में परिवर्तन महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम पर करीब 80 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस अभियान के तहत करीब 550 जिलों में 65,000 आदिवासी बहुल गांवों का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी विकास के लिए महात्मा गांधी का विजन, उनके विचार हमारी पूंजी हैं। गांधी जी का मानना था कि भारत का विकास तभी हो सकता है जब आदिवासी समाज का तेजी से विकास होगा। मोदी ने कहा कि मुझे संतोष है कि आज हमारी सरकार आदिवासी उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है।

 

प्रधानमंत्री ने 15 सितंबर की अपनी जमशेदपुर यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज मुझे एक बार फिर झारखंड की विकास यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। पिछले दिनों मैंने जमशेदपुर से झारखंड के लिए सैकड़ों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा कि उस दिन झारखंड के हजारों गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर मिला था।

 

मोदी ने कहा कि झारखंड की धरती ने जनजातीय संस्कृति को संजोया है। इसने भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा को संजोया है। गांधी जयंती के अवसर पर उन्हें यहां आने का सौभाग्य मिला है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1925 में महात्मा गांधी हजारीबाग आए थे। बापू के विचार, बापू की शिक्षाएं हमारे संकल्पों का हिस्सा हैं। गांधी जंयती पर उन्हें नमन। झारखंड के साथ भाजपा और उनका एक विशेष रिश्ता बन गया है। ये रिश्ता दिल का रिश्ता है। साझे सपनों का रिश्ता है। इसलिए झारखंड उन्हें बार-बार बुलाता है और वे बार-बार दौड़े चले आते हैं।

 

कांग्रेस ने आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी। आजादी की लड़ाई में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया। सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर कर दिया। ऐसी परिवारवादी सोच ने देश को बहुत नुकसान किया। मोदी ने कहा कि आज उन्हें गर्व है कि उनकी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है। ये भाजपा है, जिसने आदिवासी म्यूजियम बनाने का अभियान शुरू किया है। रांची में भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित म्यूजियम बना है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की गयी है।

 

MadhyaBharat 2 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.