Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मार्निग वाक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला
raigarh,Three friends  , unknown vehicle

रायगढ़ ।रायगढ़ जिले में मार्निग वाॅक में निकले तीन दोस्तों को अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मौके पर ही एक बालक की मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार हेतु रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपित चालक फरार हो गया है।

 

 

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बानीपाथर निवासी अजय गुप्ता ने आज सुबह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह बीती रात 2 बजे अपने काम के सिलसिले में ग्राम बोडासागर ग्राम में स्थित राईस मिल में भूसा लेने गया था। इस दौरान तड़के करीब चार बजे मुकेश साहू ने उसे फोन करके बताया कि तुम्हारा लड़का कुलदीप गुप्ता (15 साल) गांव के अन्य दो लडके भगत रौतिया (18 साल), जितेन्द्र चौहान  (20साल) के साथ मार्निग वाक करने निकले थे। इस दौरान जब वो लोग रेलवे ओवर ब्रिज के पास एनएच 49 में पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें ठोकर मारकर फरार हो गया है। इस हादसे में  में घटना स्थल पर ही कुलदीप की मौत हो गई।

 

 

 

दोनों घायल रायगढ़ रिफर

 

 

 

अज्ञात ट्रेलर की ठोकर से गंभीर रूप से घायल भगत रौतिया और जितेन्द्र चैहान को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात ट्रेलर की ठोकर से कुलदीप गुप्ता के दांये हाथ, दांये पैर में गंभीर चोंट लगने से उसकी मौत हुई है।अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आकर जिस बालक कुलदीप गुप्ता की मौत हुई वह कक्षा 9वीं का छात्र था । एनएच 49 में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तीन दोस्तों को ठोकर मारने के बाद आरोपित वाहन चालक  मौके से फरार हो गया है। खरसिया पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिये सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 1 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.