Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया श्रमदान
raipur,Deputy Chief Minister, Seva Pakhwada

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज रव‍िवार को 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान किया। उन्होंने रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने और साफ-सफाई में सहभागिता की शपथ भी दिलाई गई। रायपुर-उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के तहत जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी परंपरा में हमेशा से स्वच्छता का संस्कार रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, मुंशी प्रेमचंद और महादेवी वर्मा जैसे महामनाओं की प्राथमिकता में स्वच्छता सदैव रहा है। 'स्वच्छता परमो धर्म:' के सूत्र को अपनाते हुए हम प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लगे हुए हैं। ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर राज्य के सभी शहरों और गांवों में स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित करने और सहभागिता बढ़ाने विशेष पखवाड़ा का आयोजन किया गया है।

 

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री तोखन साहू ने कार्यक्रम में कहा कि, नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश में स्वच्छता के प्रति अद्भुत जागरुकता आई है। साफ-सफाई के कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने भारत सरकार द्वारा हर साल राष्ट्रीय स्तर पर विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसके अच्छे नतीजे भी सामने आ रहे हैं। संपूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल करने शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ ही सक्रिय जन सहभागिता जरूरी है। स्थानीय विधायक पुरंदर मिश्रा और रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों को कार्यक्रम में ईएसआईसी कॉर्ड और पीपीई किट प्रदान किया। रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, जोन अध्यक्ष डॉ. प्रमोद साहू और पार्षद रोहित साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा रायपुर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

 

MadhyaBharat 29 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.