Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भाई की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली
raipur, Dead body , Shekhar Chandel

जांजगीर-चाम्पा/रायपुर  । छत्तीसगढ़ के जांचगीर-चाम्पा में स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त और भाजपा नेता शेखर चंदेल की लाश शुक्रवार देर रात नैला रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर मिली है। वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई थे। मौके से अभी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 

घटना की सूचना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई थी और एसपी विवेक शुक्ला के साथ पुलिस टीम भी मौजूद थी। शेखर चंदेल की लाश मिलने के बाद शहर में शोक है और सभी लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने शव को एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। लोगों का अनुमान है कि शेखर ने आत्महत्या की है।

 

मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। घटना के वक्त पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , रायपुर में थे, जो रात दो बजे जांजगीर-नैला पहुंचे। वे सीधे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां शेखर चंदेल के शव को मर्क्युरी में रखा गया है। रात 2:30 बजे तक एसपी विवेक शुक्ला भी जिला अस्पताल में मौजूद थे।

MadhyaBharat 28 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.