Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छात्र की चक्कर खाकर गिरने से हुई माैत
bijapur, Student died , dizziness

बीजापुर । जिले के उसूर तहसील के दुगईगुड़ा पोटाकेबिन में पहली कक्षा में अध्यनरत छात्र राजेश पुनेम निवासी पेद्दा तर्रेम की आज शनिवार सुबह माैत हाे गई। राजेश पोटाकेबिन के परिसर में घूम रहा था तभी वह अचानक चक्कर खाकर गिर गया, जिसके बाद आनन-फानन में मासूम छात्र को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

 

राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक एमवी. राव ने बताया कि शुक्रवार को बच्चे को बुखार था, बुखार के इलाज के लिए अधीक्षक कक्केम मारेया छात्र को आवापल्ली के अस्पताल लेकर गए थे, डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की थी पर जांच में सभी चींजे सामान्य आई थी। डॉक्टरों ने बच्चे को सामान्य बुखार की गोली देकर वापस भेज दिया था। बच्चा रात तक ठीक था। सुबह वह बेहोश होकर पोटाकेबिन के परिसर में गिर गया, जिसके बाद हॉस्पिटल उसे लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर. पुजारी ने बताया कि बच्चे को सामान्य बुखार था, उसके जांच के बाद दवाई भी दी गई थी। बच्चे की मौत किस वजह से हुई है यह कह पाना मुश्किल है। बच्चे के शव का पोस्टमोर्टम किया जा रहा है, पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण का पता चल पायेगा।

 

उल्लेखनीय है कि बारिश का मौसम शुरू होते ही इसी वर्ष दो मासूम छात्राओं ने मलेरिया से पीड़ित होने के बाद दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने भी जिले में पहुंचकर अधिकारियो और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों से भी चर्चा की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने सभी स्कूलों, आश्रमों और पोटाकेबिन में पढ़ने वाले हजारों छात्र छात्राओं स्क्रीनिंग की थी और मलेरिया पर काबू पाया था।

 

MadhyaBharat 28 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.