Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ के चार लाख से अधिक कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर
raipur,  Chhattisgarh ,mass leave

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार काे 110 संगठनों वाले फेडरेशन के चार लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी काम बंद कर अवकाश पर रहेंगे। मंत्रालयीन और विधानसभा, राजभवन के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं है। फेडरेशन ने , डीए समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चार चरणों के अपने आंदोलन के पहले दो चरण पूरी सफलता के साथ पूरे कर लिए हैं।केंद्र के समान डीए व लंबित एरियर्स सहित 5 सूत्रीय मांग को लेकर अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। शिक्षकों के हड़ताल पर रहने से कई क्षेत्रों में स्कूल बंद रहेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि आज तीसरे चरण में लाखों  कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहकर जिला तहसील और ब्लाक स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मांगें न मानी गई तो अगले माह किसी दिन से बे मुद्दत हड़ताल पर चले जाएंगे। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा व अन्य ने बताया कि कल शासकीय ड्राइवर, भृत्य से लेकर द्वितीय वर्ग के अफसर भी काम पर दफ्तर नहीं जाएंगे। संगठन का कहना है कि सरगुजा से बस्तर तक एक-एक साथी हर आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुट हैं। इसी कड़ी में राजधानी में मुख्य प्रदर्शन बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में पूर्वान्ह 11 बजे से होगा।

 

 

 

MadhyaBharat 27 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.