Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बिलासपुर के पटाखा दुकान में लगी भीषण आग
raipur,  massive fire , Bilaspur

बिलासपुर /रायपुर ।बिलासपुर के तोरवा इलाके में स्थित जगमल चौक के पास श्री गणेश पटाखा भंडार में आज मंगलवार सुबह करीब दस बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।यहां आसपास सैकड़ो लोगों की बसाहट है । आग लगने के चलते पटाखों के फूटने से इलाका गूंज उठा। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दी। फायर ब्रिगेड की टीम के तत्काल मौके पर पहुंचने के चलते आजू-बाजू में आग नहीं फैल पाई। आग पर दमकल की टीम ने मुश्किल से काबू पाया है।

 

गोदाम में लगी आग बहुत तेज थी। फायर ब्रिगेड को गोदाम की दीवारें, जेसीबी मशीन से तोड़नी पड़ी ,ताकि अंदर रखे पटाखों को निकला जा सके। आग के कारण आस-पास की बस्तियों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया था और प्रशासन ने तुरंत ही इलाके को खाली करवा दिया। यहां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस गोदाम में पटाखाें का अवैध भंडारण किया गया था। शिकायत करने के बावजुद कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

जगमल चौक के पास मेन रोड में फटाका दुकान और गोदाम पिछले लंबे समय से संचालित है। दुकान का संचालन सोनू सतलेचा और संदीप सतलेजा करते हैं। दोनों का कहना है कि दुकान और गोदाम के लिए उनके पास लाइसेंस है।पर लोग मुख्य मार्ग पर भीड़ भरे स्थान पर लाइसेंस को लेकर जिला प्रशासन की लापरवाही बता रहे हैं । जानकारी के अनुसार मुख्यमार्ग पर बाजार पर जिस जगह आग लगी है उसकी एक तरफ पुस्तक दुकान और दूसरी तरफ एक्सिस बैंक स्थित है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण संभवतः पटाखों में अचानक हुए विस्फोट को माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन शुरूआ ती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

 

MadhyaBharat 24 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.