Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अपहृत छह महीने का बच्चा धमतरी में सड़क किनारे मिला
dantewada, Kidnapped baby , Dhamtari

दंतेवाड़ा । जिले के पोंदुम से एक सितंबर को छह महीने के बच्चे का अपहरण हो गया था। अब 20 दिन बाद बच्चा धमतरी जिले में मिला है। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को सड़क किनारे छोड़ दिया और भाग निकले हैं। बताया जा रहा है कि, अपहरणकर्ताओं ने शुक्रवार देर शाम काे धमतरी-नगरी मार्ग पर सड़क किनारे बच्चे को छोड़ा था। उस इलाके से गुजर रहे लोगों ने बच्चे को देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी धमतरी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने आस-पास के पुलिस थानों में भी पता किया। साथ ही दंतेवाड़ा पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। वहीं पुलिस ने बच्चे की तस्वीर परिजनों को दिखाई। परिजनों ने बच्चा उनका होने की पुष्टि की।

 

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने शन‍िवार को बताया कि बच्चा सही सलामत है, सड़क किनारे धमतरी में बच्चा लावारिस हालत में मिला है। बच्चे की पहचान उसके माता-पिता ने कर ली है। पुलिस टीम धमतरी से बच्चे काे लेकर दंतेवाड़ा पंहुच गई है, आज शनिवार काे अपहृत बच्चे काे उसके पिरजनाें काे साैंप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अपहरणकर्ताओं पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिसके चलते वे बच्चे को छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए। पुलिस इस मामले में जांच जारी रखे हुए है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि मोटरसाइक‍िल सवार दो युवक एक सितंबर की शाम पोंदुम गांव पहुंचे थे, दोनों हेलमेट पहने हुए थे। यहां बाजार पारा में स्थित सड़क के किनारे ग्रामीण हिड़मू के घर के पास रुके। उसके घर के बाहर झूले में छह महीने का बच्चा राजकुमार सोया हुआ था, साथ ही दो बच्चे पास में खेल रहे थे। दोनों युवक वहां रुके उन्होंने बच्चे के पिता हिड़मू से देसी शराब कहां मिलती है पूछा। जब हिड़मू ने बताया कि आगे वाले मोहल्ले में मिलेगी। युवकों ने उससे शराब लाने कहते हुए उन्हें 100 रुपये देकर शराब लाने भेजा, हिड़मू शराब लेने गया। कुछ दूर जाने के बाद एक युवक ने मोटरसाइक‍िल स्टार्ट की, दूसरे ने झूले से बच्चे को उठा लिया। जिसके बाद उसे लेकर फरार हो गए। पीछे से बच्चे का पिता हिड़मू चिल्लाते रहा, लेकिन दोनों नहीं रुके। जिसके बाद गांव के ग्रामीण एक जगह जमा हुए। इस मामले की जानकारी देर रात पुलिस को दी गई। जिसके बाद अपहरणकर्ताओं ने शुक्रवार शाम काे धमतरी-नगरी मार्ग पर सड़क किनारे बच्चे को छोड़कर फरार हाे गये, जिसे धमतरी पुलिस ने बरामद किया।

 

MadhyaBharat 21 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.