Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत
raipur, Death of undertrial prisoner , jail

कवर्धा/रायपुर । कवर्धा/रायपुर- लोहारीडिह आगजनी मामले में सोमवार को घटना में शामिल लगभग 60 आरोपितों के साथ जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी प्रशांत साहू (27 वर्ष) की बुधवार सुबह संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा है। परिजनों को घटना की सूचना दे दिया गया है।परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

 

कवर्धा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया है कि लोहारीडिह आगजनी मामले में जेल में बंद प्रशांत साहू की मौत हुई है। मृतक मिर्गी का मरीज था। प्रशांत की जेल में दाखिल करने से पहले स्वास्थ्य खराब होने पर उसे अस्पताल में इलाज करवाने के बाद जेल में दाखिल किया गया था। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भी मृतक की तबि‍यत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन उसने अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया।

 

कवर्धा पुलिस ने बताया है कि प्रशांत साहू और उसके बड़े भाई को कबीरधाम पुलिस ने रविवार को हुए लोहारीडिह उप सरपंच के मकान को आग लगाने और पूर्व सरपंच को जलाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।बुधवार सुबह मृतक की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन उसने अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद बुधवार सुबह प्रशांत साहू की मौत हो गई।

 

प्रशांत साहू की मौत को लेकर उनके परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जेल में बंद मृतक के बड़े भाई और मां को जेल से रिहा करने के साथ मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।जबकि साहू संघ ने प्रशांत साहू की मौत पर 2 करोड़ का मुआवजा राशि तथा परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ न्यायिक जांच की मांग की है।कैदी की मौत की खबर मिलते ही जिलेभर के दर्जनों कांग्रेसी जिला अस्पताल पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भी मृतक की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन उसने अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया।

 

MadhyaBharat 18 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.