Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आभूषण बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग
durg,Fire broke out, jewelery manufacturing factory

दुर्ग । जिले में चांदी के आभूषण बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चार मंजिला फैक्ट्री के में काम कर रहे तीन लोग अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलने पर दुर्ग कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि चार्ज में लगे इलेक्ट्रिक स्कूटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

 

दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गवली पारा स्थित सोने चांदी की फैकट्री में लगी भीषण आग लग गई है। उस फैक्ट्री को चार मंजिला एक घर में संचालित किया जा रहा था। आग पहले माले में लगने के बाद दूसरे माले तक पहुंच गई थी। अग्निशमन विभाग के जवानों ने फायर ब्रिग्रेड से पानी और फोम की बौछार मारकर कई घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है।

 

 

आग बुझाने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने छत पर लगे शेड को तोड़ा और वहां से बिल्डिंग के अंदर घुसे। इसके बाद दूसरी मंजिल पर फंसे दो पुरुष और एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। अगर उन्हें निकालने और आग बुझाने में थोड़ी भी देर होती तो जनहानि हो सकती थी। आग लगने से पूरी बिल्डिंग में धुंआ ही धुंआ भर गया था। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में ईवी स्कूटर को चार्जिंग पर लगाया गया था। इस दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और स्कूटर में आग लग गई, यहां से आग धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में पहुंच गई।

 

 

 

 

MadhyaBharat 18 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.